33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ठंड का असर , फरवरी में ठंड से राहत मिलने की संभावना

पिछले दो तीन दिनों में ठण्ड ने एक बार फिर से दस्तक दी हैं। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में सर्द हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फरवरी में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

बात करे शेखावाटी अंचल की तो यहाँ मौसम प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन उत्तरी हवाओं की वजह से रात का तापमान कई जगहों पर गिरा। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शुक्रवार को शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में 07 फरवरी को दर्ज तापमान
सबसे अधिक अधिकतम तापमान: बाड़मेर – 28.0 डिग्री सेल्सियस
सबसे कम न्यूनतम तापमान: फतेहपुर (AWS) – 2.1 डिग्री सेल्सियस
अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान:
करौली: 3.8 डिग्री सेल्सियस
नागौर: 4.3 डिग्री सेल्सियस
दौसा, चूरू: 5.6 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर (बीकानेर): 4.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़, पिलानी: 6.4 डिग्री सेल्सियस
संगरिया: 6.6 डिग्री सेल्सियस
सीकर: 7.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर: 10.2 डिग्री सेल्सियस
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शनिवार को रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles