33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

डॉक्टर की लापरवाही- जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल में किडनी पीड़िता का होगा इलाज

झुंझुनूं में किडनी का गलत ऑपरेशन होने से पीड़ित महिला ईद बानो का उच्च स्तरीय उपचार अब जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश पर इस महिला रोगी को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जयपुर लाया गया है।
महिला के उपचार के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रोगी को नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता है। इसे देखते हुए झुंझुनूं से रोगी को लाइफ सपोर्ट एम्बूलेंस से सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया। उसे झुंझुनूं से चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश जाखड़, नर्सिंग अधिकारी शहनवाज कुरैशी, मण्डावा तहसीलदार एवं गिरदावर साथ लेकर जयपुर आए।

इससे पहले उपचार में कतराने एवं रोगी को असंवेदनशील तरीके से डिस्चार्ज कर देने पर राज्य सरकार ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के दो चिकित्सकों- मेडिसिन यूनिट के हैड डॉ. बाल किशन गुप्ता, नेफ्रोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. जितेन्द्र फलोदिया तथा नर्सिंग प्रभारी रमजान तंवर के खिलाफ एक्शन लिया है। शुभ्रा सिंह के निर्देश पर तीनों को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज,बीकानेर के प्रधानाचार्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles