35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

तबादलों और गुटबाजी से बचो,हर महीने एक गांव में जाकर रात्रि विश्राम करो,लोगों के नजदीक रहो,पार्टी आपकी कर रही है निगरानी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायको, मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी को स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी वर्ग किसी पार्टी विशेष का नहीं होता है। वह अपना काम नई सरकार के साथ परिवर्तित कर देता है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है हम उनका उपयोग किस प्रकार से करें। 

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पीएम मोदी ने उनका स्पष्ट तौर पर कहना था कि अधिकारियों के ट्रांसफर से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने विधायकों और पदाधिकारियों से यह भी कहा कि हर महीने एक गांव में जाकर रात्रि विश्राम करें। अपना टिफिन साथ लेकर जाएं और जिसके घर रुके वहां पर भोजन करें। ऐसा करेंगे तो पांच साल में आप 60 गांवों को कवर कर सकेंगे। इसी से भाजपा मजबूत होगी और आपका भी जन आधार बढ़ेगा। 

पीएम मोदी ने मंत्री-विधायकों कहा कि गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहें। पीएम मोदी ने विधायकों से पूछा कि कांग्रेस चुनाव क्यों हारी ? कांग्रेस के हार का कारण क्या रहा ? कुछ विधायकों ने कहा, गुटबाजी और कुछ विधायकों ने कहा, भ्रष्टाचार। पीएम ने तुरंत सभी विधायकों से कहा कि अब यह दोनों चीजें आप पर भी लागू होती है। आपको गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहना है। पार्टी आपकी सारी गतिविधियों को मॉनिटरिंग कर रही है। पीएम मोदी ने विधायकों से कहा कि केवल 5 साल को ध्यान में रखकर काम नहीं करना है। 5 साल बाद सरकार रिपीट हो इस चीज को दिमाग में रखकर आगे काम करना है। पीएम ने कहा कि जिन बूथों पर आप चुनाव हारे हैं। सबसे पहले उन बूथों पर जाए। वहीं जिन बूथों पर आपको जीत मिली है। उसका मंथन कीजिए कि इन बूथों पर आपको किस वजह से जीत मिली और जिन बूथों पर आप हारे हैं। उसकी वजह क्या रहीइस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक ले जाने के लिए संपर्क अभियान बढ़ाना पड़ेगा।उन्होंने नमो ऐप को लेकर भी विधायकोंऔर पार्टी के पदाधिकारी से विस्तार से संवाद किया।भाजपा प्रदेश कार्यालय से जब पीएम रवाना हुए तो विधायकों ने मोदी-मोदी और एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles