29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दिल्ली के महिला मुख्यमंत्री बनाने के पीछे एक वजह ये भी ! जानिए क्या कारण रहे जो मोदी शाह ने रेखा को…..

दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम के चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की गॉसिप्स चल रही हैं। आख़िरकार एक महिला मुख्यमंत्री का नामा आना कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा हैं।
इन सबके बीच एक बात साफ हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाएंगे जो 2029 में लोकसभा और 2030 में फिर से भाजपा को चुनाव जितवा सके।
प्रवेश वर्मा को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को हराया है। दिल्ली का चुनाव पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति से भाजपा ने जीता है।
19 फरवरी को जब दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता का नाम घोषित किया गया, इसमें में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में यह पहला अवसर होगा, जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य होगा, जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य रूप से मिलेगा। केंद्र नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बन चुका है। कहा जा सकता है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत रेखा गुप्ता से शुरू कर दी है। मौजूदा समय में देश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की 21 राज्यों में सरकारें हैं। दिल्ली ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है,जहां भाजपा की महिला मुख्यमंत्री नियुक्त की गई है। अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री 11 सालों तक के कार्यकाल में केंद्र सरकार से लड़ते ही रहे। हालांकि नरेंद्र मोदी के राजनीतिक व्यक्तित्व के सामने केजरीवाल का राजनीतिक व्यक्ति कोई मायने नहीं रखता था फिर भी केजरीवाल अपनी तुलना नरेंद्र मोदी से ही करते रहे। अब जब केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए, तब उन्हें अपनी राजनीतिक हैसियत का अंदाजा हो गया होगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि केजरीवाल ने अपनी करतूतों से देश की राजधानी दिल्ली को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया था। लेकिन अब दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में टीम मोदी दिल्ली को वाकई दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाने का काम करेगी। जहां तक चुनावी वादों का सवाल है तो वादों में मोदी की गारंटी जुड़ी हुई है, इसलिए दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली सभी महिलाओं को प्रतिमाह 25 सौ रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles