33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दिल्ली में लगा राजस्थान के कांग्रेस-भाजपा नेताओं का जमावड़ा, प्रत्याशी लिस्ट पर आई ये लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश में चुनाव तारीख नज़दीक आने के साथ ही दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया ज़ोर पकड़े हुए है। इसी क्रम में आज एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘महा-मंथन’ बैठकों का दौर चलेगा। कांग्रेस की ‘बहुप्रतीक्षित’ पहली सूची के लिए जहां स्क्रीनिंग कमिटी जुटेगी, तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची को फाइनल करने के लिए कोर कमिटी की भी महत्वपूर्ण बैठक है। गौरतलब है कि कल सोमवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दोनों एक ही दिन प्रदेश में अलग-अलग दौरे पर रहे। खरगे ने जहां बारां से कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद किया, वहीं नड्डा ने उदयपुर और जोधपुर में संभाग स्तरीय सम्मेलनोँ में जान फूंकने पर ज़ोर लगाया।

कांग्रेस : पहली सूची होगी फाइनल
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। सांसद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में जयपुर से लेकर दिल्ली तक में कई दौर की मंथन बैठकें हो चुकी हैं। ऐसे में आज राजस्थान को लेकर बुलाई गई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि कल कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) पहली सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगाकर उसे किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। कांग्रेस की पहली सूची में करीब 100 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा संभव है।

भाजपा : दूसरी सूची पर लगेगी मुहर
प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद मचे बवाल के बाद भाजपा अब दूसरी सूची को लेकर काफी एहतियात बरत रही है। शायद यही कारण है कि पहली और दूसरी सूची के बीच घोषणा होने में सप्ताह भर से भी ज़्यादा का समय गुज़र गया है। ऐसे में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बुलाई गई प्रदेश कोर कमिटी की बैठक में दूसरी सूची के नामों पर एक राय बनाकर उसपर अंतिम मुहर लगाने की कवायद होगी। इसके बाद भाजपा भी किसी भी वक्त अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles