33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025। जनता ने आप पार्टी के उड़ा दिए होश , अरविन्द केजरीवाल हारे

दिल्ली विधानसभा के चुनावी नतीजे इस बार चौकाने वाले आये हैं। इस चुनाव में अरविन्द केजरीवाल को भी करारी हार का मुँह देखना पड़ गया जिससे आम आदमी पार्टी की नींद उड़ गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के साथ ही नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल 1200 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हराया। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा था।
चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को 24743 वोट मिले. अरविंद केजरीवाल ने 21561 मत हासिल किए और वह 3000 से ज़्यादा मतों से हार गए. संदीप दीक्षित को 3113 वोट मिले और वो तीसरे नंबर पर रहे.
दिल्ली में अब तक हुए 7 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर एक बार भारतीय जनता पार्टी, 3 बार कांग्रेस और 3 बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। 7 में से 6 चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार दिल्ली के सीएम भी बने हैं। साल 1993 के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुंवर सेन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. हालांकि 1998,2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनाव जीतने में सफल रही

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles