35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

देशी कट्टा ,पाच् जिन्दा कारतूस सहित बदमाश गिरफ्तार-आरोपी पूर्व में गैंगरेप प्रकरण में जा चुका है जेल

जयपुर। मालपुरागेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियार सहित एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा व पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी गैंग रेप प्रकरण में जेल जा चुका है।पुलिस उपायुक्त ज्ञान चंद यादव के निर्देश अनुसार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई करने के आदेश मिले थे। जिसके बाद विशेष टीम बना कर इलाके में आदतन बदमाशों को निगरानी शुरू की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुल्जिम कपिल जाट (26) पुत्र मिठू सिंह ओमेक्स सिटी बगरू निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी शैडोफेक्स कम्पनी में मालवाहक ऑटो से सांगानेर व प्रताप नगर में माल डिलीवरी करता है। वर्ष 2019 में गैंग के आरोप में सेज थाना पुलिस ने इस गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि कपिल ने शहर में कई बदमाशों को हथियार सप्लाई किए है। जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles