31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

देश की जनता को मोदी गारंटी पर अटूट भरोसा, लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत होगी भाजपा की जीत, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री:सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में जनता का समर्थन बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अरुणाचल प्रदेश की जनता को भाजपा पर  विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता को मोदी गारंटी पर पूरा भरोसा है, इसी भरोसे से चलते लोकसभा चुनाव में राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी, नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहें है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles