34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दोस्त ने ही बना डाली दोस्त की वीडियो और अब डिलीट करने के लिए माँग रहा ब्लैकमेल कर रुपए

राजधानी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की वीडियो बना डाली और उसे डिलीट करने के एवज़ में पैसे माँगने का मामला सामने आया है। जयपुर में एक युवक ने अपने ही दोस्त के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके दोस्त ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया और इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।

ये घटना कुछ दिनों पहले की 1 अगस्त माउंट आबू की है। पीड़ित की ओर से बनीपार्क थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया हैं कि पहले तो मेरी वीडियो बना ली और फिर उस वीडियो को डिलीट करने के लिए पैसे माँग रहा हैं और 1 लाख रुपए देने के बाद भी पीड़ित से और रुपए मांग रहा हैं।

इस मामले में बनीपार्क थाना सीआई महेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल सेठी के साथ माउंट आबू गया था। वो गेस्ट हाउस में जब नहा रहा था तो उसके दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे डिलीट करने के लिए 1 लाख रुपए मांगे।

पीड़ित ने बताया कि वह उसे रुपए भी दे चुका था। 22 अगस्त को दोबारा वीडियो भेजा और सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए धमकाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles