33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दौसा में 16 वर्षीय छात्र यतेंद्र उपाध्याय की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत, वीडियो हुआ वायरल

दौसा जिले में बांदीकुई क्षेत्र के बाढ़ बिशनपुरा स्थित ज्योतिबा फूले उच्च माध्यमिक स्कूल में 16 वर्षीय छात्र यतेंद्र उपाध्याय जैसे ही पहुंचा स्कूल तो अचानक गिर गया। तत्काल स्कूल स्टाफ ने बच्चे को संभाला। लेकिन उसे होश नहीं आया। इसके बाद बांदीकुई उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चे का शव लेकर चले गए। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई? हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से बच्चे की जान गई है।

मृतक छात्र बांदीकुई के पंडितपुरा का रहने वाला था और बाढ़ बिशनपुरा में स्थित ज्योतिबा फुले सीनियर स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles