24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

धौलपुर में गाँव वालों ने कर दी पिटाई, लेने गये थे दो करोड़ का बिल बकाया, ट्रांसफार्मर हटाने गई टीम पर हमला

धौलपुर जिले के दो गांवों पर बिजली विभाग का दो करोड़ रुपए बकाया होने पर बुधवार को विभागीय टीम ट्रांसफार्मर जब्त करने पहुंची। विद्युत निगम और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

धौलपुर जिले के दो गांवों पर बिजली विभाग का दो करोड़ रुपए बकाया होने पर बुधवार को विभागीय टीम ट्रांसफार्मर जब्त करने पहुंची। विद्युत निगम और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के पथराव करने पर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए।  बिगड़े हालात को देखते हुए बड़ागांव और सिंगरौली में भारी तादाद में पुलिस जवान तैनात किया गया। दोनों गांव छावनी में तब्दील हो गए हैं।

घटना धौलपुर ज़िले के मनिया थाना क्षेत्र के सिंगरोली गाँव की हैं जहां ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर को जब्त करने गई पुलिस एवं डिस्कॉम की टीम पर ग्रामीणों ने लामबंद होकर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। हालांकि हताहत कोई नहीं हुआ है। विद्युत निगम ने पुलिस के सहयोग से एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों को जब्त कर लिया।

विद्युत निगम के एईएन अनुराग मित्तल ने बताया मनिया क्षेत्र के बड़ागांव एवं सिंगरौली में ग्रामिणों पर विद्युत निगम की दो करोड़ से अधिक की राशि बकाया चली आ रही है। विगत 4 साल से विद्युत निगम के अधिकारी राशि वसूलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा निगम की राशि को जमा नहीं कराया जा रहा था। विद्युत निगम द्वारा ग्रामीणों को नोटिस जारी कर हिदायत भी दी गई थी। डिफाल्टर उपभोक्ताओं में घरेलू एवं खेती दोनों के शामिल है। 

बुधवार को सैपऊ सीओ आनंद कुमार राव एवं मनिया सीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में डिस्कॉम के आला अधिकारियों को साथ लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान डिस्कॉम एवं पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों को जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार बड़गांव में ट्रांसफार्मरों को जप्त कर पुलिस और डिस्कॉम की टीम दूसरे गांव सिंगरौली पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने लामबंद होकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए। पुलिस द्वारा भी ग्रामीणों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भारी पुलिस बल होने की वजह से ग्रामीण भाग गए। मौके से कुछ ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

विद्युत निगम द्वारा राशि जमा कराने के पूर्व में भी प्रयास किए गए थे, लेकिन राजनीति दखल की वजह से डिफाल्टर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करा रहे थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles