33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

नई दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री आतिशी: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री केजरीवाल कैबिनेट की सबसे ताकतवर मंत्री

देश की राजधानी नई दिल्ली को एक और नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी अब दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी आतिशी। दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आम आदमी पार्टी में आतिशी को एक प्रभावशाली नेता के तौर पर देखा जाता है। वही अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट की सबसे ताकतवर मंत्री भी मानी जाती हैं और केजरीवाल की करीबी सहयोगी भी रही है। आतिशी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रही हैं, खासकर अन्ना आंदोलन के समय से मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव खुद केजरीवाल ने रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। आतिशी की पहचान एक शिक्षित और कुशल नेता के रूप में होती है। उन्होंने दिल्ली से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

कौन हैं आतिशी?
आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। पार्टी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, का श्रेय आतिशी को ही जाता है। 2013 में विधानसभा चुनावों में पार्टी के मेनिफेस्टो को तैयार करने में आतिशी की प्रमुख भूमिका थी। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया और फिर 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालाँकि, वह गौतम गंभीर से हार गईं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से पार्टी के अंदर अपनी स्थिति मजबूत की।


2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीतकर वापसी की और 2023 में दिल्ली की सरकार में मंत्री बनीं। आतिशी को दिल्ली की शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। यह माना जाता है कि शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया के कार्यों में आतिशी ने बड़ी भूमिका निभाई। अब, आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles