31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को, नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर हुई मतगणना में नतीजों पर से तस्वीर साफ हो गई है. जहां एनडीए सरकार को बहुमत मिला है. इसके साथ ही ये तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे है. इसी बीच नई सरकार के गठन को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर समय तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक 8 जून को मोदी सरकार का शपथ ग्रहण होगा. हालांकि इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है. 

परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं. जबकि अन्य ने 17 सीटों पर विजय दर्ज की है. बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है. इसको लेकर राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई है. सूत्रों का कहना है कि नरेन्द्र मोदी 8 जून को तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 से 8 बजे के बीच शपथ ग्रहण संभव माना जा रहा है. 

पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, आज राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा NDA
अब सरकार बनाने की तैयार‍ियां भी शुरू हो गई हैं. जिसको लेकर राष्‍ट्रपत‍ि भवन की ओर से बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles