24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

नकली सोने के बदले आईसीआईसीआई बैंक से 13.77 लाख का गोल्ड लोन लेने के मामले में 3 गिरफ्तार, गुजरात में भी 15 लाख का लोन लेने का मामला है दर्ज

चित्तौड़ में  399 ग्राम की नकली सोने की 11 चैन बैक में रख 13 लाख 77 हजार का गोल्डलोन लेने की धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों सहित नकली सोने की चेन बनाने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपी इसी प्रकार के अपराध में गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर थाने में भी वांछित है।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक कन्नोज के बैंक मैनेजर भूपेश दवे द्वारा थाना भदेसर पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार पारलिया थाना भदेसर निवासी दिनेश कुमार 06 अक्टूबर को कन्नोज शाखा में गोल्ड लोन के लिए 11 गले की चेनें लेकर आया, जिसे अप्रेजर नारायण लाल सोनी द्वारा चेक कर सोने को खरा बता ग्रॉस वेट 399.25, नेट वेट 397 तथा 22 कैरेट सोना बताया। इस आधार पर बैंक द्वारा 12 महीने की अवधि के लिए 13.77 लाख की राशी का लोन दिया गया। 

शाखा कन्नोज में सुपर ऑडिटर हंसमुख द्वारा ऑडिट करने पर सोना पूर्णत नकली पाया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए एसपी दुष्यंत द्वारा एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्णसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर भवानी सिंह राजावत एवं डीएसटी प्रभारी गोवर्धनसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा साईबर सैल की सहायता और मोबाईल कॉल डिटेल के आधार पर नकली ज्वेलरी से गोल्ड लोन लेने वाले आरोपी पारलीया थाना भदेसर निवासी दिनेश कुमार और कमलेश सुखवाल और नकली सोने की चेने बनवाकर दिलवाने वाले आरोपी कपासन निवासी शान्तिलाल सोनी को गिरफतार किया है। 

गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में नकली सोने की चेने बनवाकर गोल्ड लेने के मामले में अन्य लोगो की संलिप्तता के बारे में पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पुछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना धरमपुर जिला वलसाड गुजरात में भी नकली सोने की चेने बैक में रखकर करीब 15 लाख रुपये का गोल्ड लेने के सम्बन्ध में प्रकरण दर्ज होकर वांछित चल रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles