29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

नदबई से कांग्रेस विधायक जोगिंदर अवाना ने काफिले की कार में तोड़-फोड़ करने, 3 फायर करने और कार के पीछे बाइकें दौड़ाने की कराई शिकायत दर्ज

नदबई से कांग्रेस विधायक जोगिंदर अवाना के काफिले पर हमला हो गया। विधायक पर सेवर थाना इलाके में सोमवार सुबह हमला हुआ। सेवर थाने पहुंचकर विधायक ने काफिले की कार में तोड़-फोड़ करने, 3 फायर करने और कार के पीछे बाइकें दौड़ाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सेवर के पूर्व प्रधान पर हमला कराने का आरोप लगाया, हालांकि नाम नहीं बताया।

विधायक जोगिंदर अवाना ने शिकायत दर्ज कराने के बात बताया कि सोमवार को सुबह 7.30 बजे सेवर पंचायत समिति के 21 गांवों के दौरे पर निकला था। हमारे काफिले में चार-पांच कारें थी। कंजोली गांव से जन संपर्क की शुरुआत की। इसके बाद काफिला कसोदा गांव पहुंचा तो वहां कुछ लोग सड़क पर खड़े थे, कुछ बाइक पर थे, वे मोबाइल से बात कर रहे थे।

हमें देख युवकों ने गालियां देना शुरू किया। युवक फोन कर दूसरे लोगों को बुला रहे थे। उन्होंने हमारे साथ गाली-गलौज करना और झपटना शुरू किया तो हमने कार आगे बढ़ा दी। अनीपुर गांव में हमारे लिए स्वागत समारोह रखा गया था, हम अनीपुर की तरफ बढ़ रहे थे। हमारे काफिले की पीछे वाली कार को उन हमलावरों ने रोक लिया और लाठी-डंडों-फरसों से तोड़-फोड़ कर दी। कार के शीशे तोड़ दिए। कार पर तीन फायर भी किए गए।

हमारी कार के पीछे युवकों ने बाइक लगाई। इसके बाद ड्राइवर ने सेवर थाने की तरफ गाड़ी मोड़ दी। अनीपुर जाते वक्त हम जान बचाकर हिलक गांव की तरफ भागे। हमने पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस की जाप्ता हिलक पहुंचा तो फिर हम सेवर थाने पहुंचे।

सेवर थाने में विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि पुलिस को एक व्यक्ति की पहचान कर उसकी जानकारी दी है। पिछले दिनों सेवर पंंचायत समिति का कोई मामला चल रहा था। मेरा आरोप है कि मुझ पर सेवर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान की ओर से हमला कराया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles