35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

नरेंद्र मोदी का इंडिया अलाइंस पर बड़ा वार, बोले- CAA हटाने और घुसपैठियों को एंट्री दिलाने के लिए वोट चाहता है

बिहार के बक्सर में एक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया ब्लॉक पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष सीएए को हटाने और घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति देने के लिए वोट चाहता है। उन्होंने कहा कि ये INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण के लिए, अपने वोट बैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे आपकी संपत्ति का एक्स-रे कराना चाहते हैं। कांग्रेस का कहना है कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। वे एससी-एसटी-ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। बिहार अब विकास की राह से भटकने वाला नहीं है। हमारे बिहार ने कई वर्षों तक ‘जंगलराज’ का आतंक देखा है। 

मोदी ने कहा कि जो पांच चरण का मतदान पूरा हुआ है और आज जो छठे चरण में चीजें नजर आ रही हैं, उसमें साफ दिखता है कि अब सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत, जमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है और यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया है।  वो कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है… उन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 की 80 सीटें इंडी गठबंधन जीत रहा है… ये बातें सुनकर उनकी पार्टी के लोग भी हंस रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना और आप सबका सपना पूरा हुआ… कितना गर्व हुआ। लेकिन जब पूरा देश उत्सव मना रहा था, जब बक्सर के लोग रामलला के लिए उपहार भेज रहे थे, तब वो कौन लोग थे जो प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर रहे थे। ये वही कांग्रेस-आरजेडी और इंडी गठबंधन वाले लोग हैं, जो हर पवित्र कार्य में विघ्न डालते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझती है, उसको लगता है कि शहजादे ही इकलौते वारिस हैं। लेकिन गठबंधन वाले कह रहे हैं कि 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे। क्या इतना बड़ा देश ऐसे चल सकता है क्या? भ्रष्टाचार इनके संस्कारों में इतने गहरे तक बैठा है, ये देश को भी नोटों की गड्डी के रूप दिख रहा है।

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वोट इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि…वो CAA को रद्द करना चाहते हैं, वो घुसपैठियों को फ्री इंट्री दिलाना चाहते हैं, वो कश्मीर से 370 वापिस लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले तुष्टिकरण के लिए, अपने वोटबैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें आपकी संपत्ति की एक्स-रे जांच करवानी है। कांग्रेस कहती है कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। बिहार ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। बिहार अब विकास के रास्ते से हटने वाला नहीं है। हमारे बिहार ने बहुत सालों तक जंगलराज का आतंक देखा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles