20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

नारी शक्ति वंदन विधेयक एक नारा नहीं बल्कि संकल्प है जो सिद्धी तक पहुंचेगा – सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बोलते हुए कहा यह एक नारा नहीं बल्कि संकल्प है जो सिद्धि तक पहुंचेगा। मोदी सरकार ने हमेशा नारी को सम्मान देने कि दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। इस विधेयक से सही मायने में नारी को सम्मान और अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र के नव निर्मित मंदिर का नारी शक्ति वंदन विधेयक से श्रीगणेश हुआ है, अभी तो शुरूआत है, यहां से बहुत कुछ अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। यह भवन भारत की नई तकदीर लिखेगा।

सीपी जोशी ने कहा हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सनातन परम्परा में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता रहा है। मां और देश हमारे लिए स्वर्ग के समान है, हम भारत माता का जयघोष भी करते है।

सीपी जोशी ने कहा भारत में कई महिलाओं ने अपने राज्य का शासन संभाला। गुजरात की नायकी देवी की सेना ने मोहम्मद गौरी को हराकर मिसाल दी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी वहीं से आते है उनके शासन में आज भारत की तरफ आंख उठा कर देखने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता।

सीपी जोशी ने कहा यह विधेयक इतने समय तक नहीं आया उसका जिम्मेदार विपक्ष है जो अपने पाप छुपाने के लिए कुतर्क दे रहा है। इतने वर्षो तक सिर्फ नारे और वादे आए जनता को गुमराह किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते है वो करते है, इसलिए देश की जनता अगर किसी व्यक्ति पर अटल विश्वास करती है तो उसका नाम नरेन्द्र मोदी है।

सीपी जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। वहां विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाली बच्चियों से लेकर सरकारी कार्यालय, अस्पताल, सड़क कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती, वह महिला विरोधी है। जिनकी विधायक अपनी ही सरकार पर आरोप लगाती है कि वह स्वयं ही इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। इस पार्टी के लोग इस बिल पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles