मंत्री दिलावर ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा, कहा- राजस्थान में विधर्मियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही
January 1, 2024नये साल की शुरुआत गौ माता की सेवा कर आशीर्वाद के साथ
January 1, 2024निवर्तमान महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एव जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी।
महानिदेशक यूआर साहू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने सेवाकाल के दौरान कार्य और व्यवहार से अपनी अलग पहचान बनाई। राजस्थान पुलिस ने उनके कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये गये।
मिश्रा ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सदैव उन्हें सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग से उन्हें कुछ उल्लेखनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।
पुलिस परंपरा के अनुसार डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी साइबर सुरक्षा डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल पालीवाल, आनंद श्रीवास्तव, अशोक राठौड़, मालिनी अग्रवाल, प्रशाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसेफ, स्मिता श्रीवास्तव, विनीता ठाकुर सचिन मित्तल संजीब नार्झरी, विशाल बंसल, वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, एस सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडे, पी रामजी, भूपेंद्र साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान एवं पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारीगण ने भी रस्सों को खींचने में सहयोग किया।
