20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पीएम मोदी की परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारियों का लिया जायजा

जयपुर। प्रधानमंत्री मोदी की आगामी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया में होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा को लेकर तैयारियां जारी हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आज दादिया में पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सभा स्थल पर पांडाल और पार्किंग सहित बैठक व्यवस्था की जानकारी ली।
भाजपा के जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांवो में पैदल यात्रा कर लोगों से सभा में पहुंचने के लिए अपील की और पीले चांवल भी बांटे। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर आगमन को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के ‘‘नारी शक्ति वंदन बिल’’ को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज हमारे साथ महिलाओं ने भी मंगल गीत गाकर स्थानीय महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचने के लिए अपील की और पीले चांवल बांटे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles