29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

न्याय देने वाले भी भ्रष्टाचार की जद में, भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने लगा दिए कानून मंत्री पर आरोप अब आरोपों की जांच कराएंगे अशोक गहलोत

भ्रष्टाचार को रोकने वाले खुद बड़े भ्रष्टाचारी, सिस्टम को सही करने वाले खुद सिस्टम की पकड़ में भ्रष्टाचार फैला रहे रोकने वाला कोई नही

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज न्यायिक सेवा में भयंकर भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि मैंने यहां तक सुना है कि वकील तो जजमेंट लिख कर ले जाते हैं और वही जजमेंट आता है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के अंदर क्या हो रहा है चाहे लोगों या पर न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह से चरमराई हुई है।

सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर जो आरोप लगाए हैं वह सही है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम पड़ा है कि कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चूरू के कलेक्टर रहते हुए भारी भ्रष्टाचार किया और उसे दबा दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सरकार जांच कराएगी और सच्चाई सामने लाकर रखेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने भी कई अधिवक्ताओं को जज बनने की सिफारिश की है और वह जज बने भी हैं। लेकिन इसके बाद मैंने उसका कोई फायदा नहीं उठाया उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी न्यायिक वर्ग के लोगों से, राजस्थान लोक सेवा आयोग और एसीबी में कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

सीएम गहलोत ने कहा कि अगर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते हैं तो हम पूरी तैयार हैं उन्होंने कहा केंद्र सरकार कुछ भी करा सकती है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की स्थिति क्या है सबको पता है सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के अधिकारी बिना कोई एसेसमेंट के जांच के नाम पर घुस जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका गलत इस्तेमाल किया जाना निश्चित तौर पर लोकतंत्र के लिए खतरा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles