32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया

पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को मंगलवार को सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है। देवासी को अभी आईसीयू में रखा है।

एसएमएस अस्पताल केअधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया। जहां उनकी जांच की तो उन्हें एनजाइना निकला। जहां से उन्हें आईसीयू वार्ड में लेकर गए और डॉक्टर सीएम शर्मा की यूनिट में भर्ती करवाया गया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक जांच शुरू कर दी है और आज दोपहर बाद उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी।
एसएमएस की कार्डियोलॉजी विंग के एचओडी डॉ. एसएम शर्मा ने बताया कि मंत्री ओटाराम देवासी के सभी ब्लड टेस्ट किए गए है और वह नॉर्मल आए हैं। इसके अलावा 2डी इको की जांच की गई है, वह भी सामान्य है। अब कुछ और जांचें करनी बाकी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें नॉर्मल करके उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles