कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को पंजाब के दौरे पर है इस दौरान राहुल गांधी अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद वह अजनाला के घोनेवाल गांव भी गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया आपको बता दे की घोनेवाला गांव अजनाला के उन इलाकों में से एक है जो बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुए है इसके बाद राहुल गांधी गुरुदासपुर के एक बाढ़ प्रभावित गांव में ट्रैक्टर से पहुंचे थे,


इतना ही नहीं, राहुल गांधी गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेक कर प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की। लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सिंह बाजवा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे इसी बीच कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, राहत कार्यों का जायजा लिया, पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों का जीवन तबाह कर दिया है और प्रदेश में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है, लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर है हालात बहुत भयावह है ऐसे मुश्किल वक्त में कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पंजाब के साथ है और हमारी सभी से अपील है कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करें, हमें साथ मिलकर इस आपदा का हराना है !


