Home राजनीति परिवर्तन संकल्प यात्रा का मैं भी साक्षी हूं प्रदेश में निश्चित ही 2023 में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही हैः- पुष्कर सिंह धामी

परिवर्तन संकल्प यात्रा का मैं भी साक्षी हूं प्रदेश में निश्चित ही 2023 में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही हैः- पुष्कर सिंह धामी

0



कोटा। भाजपा की दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौराज आज कोटा में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राजस्थान में मैं भी परिवर्तन यात्रा का साक्षी रहा हूं। परिवर्तन संकल्प यात्रा का कोटा झालावाड़ में अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ, जनता के इस उत्साह को देखकर मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार केंद्र की लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचने नहीं दे रही। कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश की जनता का भला हो, यह सरकार अपनी पोस्टर बाजी और प्रचार तक सीमित है। मुफ्त योजनाओं के खोखले वादों का अब जनता को पता लग चुका है। राजस्थान में संपूर्ण विकास के लिए अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार की आवश्यकता है, और इस परिवर्तन संकल्प यात्रा में जनता के जनसमर्थन को देखकर साफ हो चुका कि जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार को बड़ा बहुमत देगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राजस्थान की इस वीर भूमि पर निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में युवा, महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष स्नेह मिल रहा है। बीते पौने पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को दुष्कर्म के मामलों में देश में सबसे ऊपर पहुंचा दिया। आज राजस्थान अपराधियों का गढ़ बन चुका है। प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ लगातार अत्याचार के मामले बढ़े हैं। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की वीरांगनाओं और वीरों के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का काम किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि गहलोत सरकार लाल डायरी के बारे में कुछ नहीं बोलती है, आप सभी भली-भांति परिचित हैं कि इस लाल डायरी में भ्रष्टाचार के काले कारनामें बंद हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत का सांस्कृतिक वैभव वापस लौटकर आया है। कांग्रेस के लोग जो मंदिरों से परहेज किया करते थे कभी मंदिर नहीं जाते थे, आज वे लोग मंदिरों में जा रहे हैं और पूजा पाठ करते नजर आ रहे हैं। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। पीएम मोदी के ऐतिहासिक नौ वर्षों के कार्यकाल में गौरवशाली निर्णय लिए गए हैं, जिसमें कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला हो या प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का काम हो। आज भारत ने अंतरिक्ष में एक विशेष मुकाम पाया है जब भारत चंाद के दक्षिण पोल पर पहुचंने वाला पहला देश बना है। कोरोना महामारी के समय पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में सबसे ज्यादा टीकाकरण किया गया, और केवल अपने देश में ही नहीं हमने अन्य देशों को भी कोविड़ के समय मदद पहुंचाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, नए संसद भवन में प्रवेश करते ही देश की महिला को सशक्त करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाला ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ बिल लोकसभा में पारित कराया यह अपने आप में ऐतिहासिक है। आज कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, जो लोग पहले कभी आंख से आंख नहीं मिलाते थे वह आज एक दूसरे के साथ मंच साझा कर रह हैं। आज इस गठबंधन के नेता सनातन धर्म को गाली देते हैं सनातन धर्म को बिमारी बता रहे हैं। मैं एैसे लोगों से कहना चाहता हूं कि सनातन सदियों से है, और सनातन हमारी आस्था और विचार का केंद्र है। जो सनातन विरोधी सनातन के वास्तविक सामर्थ्य और क्षमता को नहीं पहचानते जो लोग राम की स्थिति पर सवाल खड़ा कर सकते हैं वह सनातन की क्या समझ रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here