29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगो के हो रहे सपने साकार : कन्हैया लाल चौधरी

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों से करोड़ो लोगो के सपने साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसका परिणाम हैं की आमलोगो का जीवन स्तर में बदलावआया हैं।

जन स्वास्थ्य मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भाजपा शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मालपुरा -टोडारायसिंह के ग्राम पंचायत बस्सी मे भाजपा के गांव चलो अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणो से संवाद किया साथ हीं रात्रि विश्राम किया।

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत अपने मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी में रात्रि प्रवास के जनता जनार्दन से मिलकर उनसे आत्मीय संवाद किया तथा  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि देश में करोड़ों नागरिकों के सपने साकार हो रहे हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और भाजपा को जनता का असीम स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles