24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पीएम मोदी 2 अप्रैल को कोटपूतली में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 मार्च को सीकर में रोड शो और 1 अप्रैल को चूरू में करेंगे चुनावी सभा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को सीकर लोकसभा क्षेत्र के कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम बना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 मार्च को जयपुर में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 31 मार्च को जयपुर में दोपहर 2 बजे होटल में सात लोकसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे। इन कोर कमेटियों में जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, और करौली लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह शाम 4 बजे सीकर लोकसभा क्षेत्र सीकर में रोड शो करेंगे। यहां पर उनकी जनसभा भी प्रस्तावित है। वहीं 1 अप्रैल को उनका चूरू लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
2 अप्रैल को जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के कोटपूतली में पीएम मोदी की जनसभा आयोजित होगी। कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में पीएम मोदी की सभा प्रस्तावित है। पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है । लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी की राजस्थान में यह पहली चुनावी जनसभा होगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles