29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई: गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश सचिन उर्फ सच्चू गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को भरतपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी गैंगस्टर सचिन उर्फ सच्चू पुत्र राजवीर सिंह जाट (21) निवासी लुलहारा थाना लखनपुर जिला भरतपुर को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ ने राज्य में सक्रिय गिरोह एवं गैंगस्टर्स की धर पकड़ का अभियान छेड़ रखा है। डीआईजी क्राइम योगेश यादव एवं एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश के सुपरविजन में टीमों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में आसूचना संकलन के लिए भेजा किया गया है।    

एडीजी एमएन ने बताया कि भरतपुर जिले में गई टीम के प्रभारी नरेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र शर्मा व दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह एवं बृजेश कुमार द्वारा अपनी पहचान छुपाते हुए कुख्यात इनामी बदमाशों के संबंध में आसूचना संकलित की।    

कुलदीप जघीना हत्याकांड में वांछित कुख्यात इनामी बदमाश सचिन उर्फ सच्चू के बारे में आसूचना प्राप्त होने पर टीम ने थाना लखनपुर व हेलेना पुलिस का सहयोग प्राप्त कर सेमला व लुलहारा के बीच बांध पर बदमाश को घेर कर पकड़ लिया। उक्त बदमाश कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप जघीना का साथी है। प्रतिद्वंदी गैंगस्टर कृपाल जघीना हत्याकांड के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

भरतपुर जिले दो कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप जघीना और कृपाल जघीना के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गैंगवार चल रही है। इसी को लेकर कुलदीप जघीना गिरोह ने भरतपुर में कृपाल सिंह की हत्या कर दी थी। बदला लेने की नीयत से तारीख पेशी पर लाने के दौरान आमोली टोल प्लाजा पर पुलिस अभिरक्षा में कृपाल जघीना गिरोह द्वारा कुलदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मामले में घटना के वक्त से फरार गैंगस्टर सचिन उर्फ सच्चू की गिरफ्तारी के लिए आईजी रेंज द्वारा 50 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles