33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आहत होकर बिना किसी शर्त के आज विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 18 प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देशसेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आज देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। कल का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों मंे विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles