अंता प्रत्याशी और पूर्व खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया और अन्ता नगरपालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान के खिलाफ विधानसभा चुनाव की संहिता का उल्लंघन करते हुए टैंडर खोलने और कूटरचित टैंडर शीट तैयार कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
अन्ता पुलिस डीवाईएसपी ओमेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 9 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भी अन्ता से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने नगर पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान से मिलीभगत कर पुरानी तारीख में कूटरचित टैंडर प्रक्रिया करवाई। टेंडर प्रक्रिया से प्रायोजित वर्क आर्डर देकर आमजन को वोट देने के लिए गुमराह करने का प्रयास किया।
एफआईआर में कहा कि पूर्व खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन और चेयरमैन मुस्तफा खान ने अपने प्रभाव का प्रयोग कर नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारियों पर अनुचित दबाव और प्रभाव से आचार संहिता के बाद भी टैंडर खुलवाए। इसके बाद ऑनलाइन ओपन हुए टेंडर की शीट को नष्ट कर वैसी ही टेक्निकल और वित्तीय बीड शीट 7 अक्टूबर की तारीख में आचार संहिता के पहले की दशति हुए कूटरचित फर्जी तैयार की गई। 9 अक्टूबर की असली शीट को गायब कर उसकी जगह फर्जी शीट को फाइल में लगाया। पुरानी तारीख में सरकारी नोटशीट तैयार की और 7 तारीख में ही उक्त निविदाओं के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए।
रिपोर्ट में कहा गया कि आचार संहिता लगने के कारण टैंडर ओपन, वर्क ऑर्डर जारी और विकास कार्य नहीं कराए जा सकते हैं, लेकिन उक्त कार्य कांग्रेस के अंता प्रत्याशी और पूर्व खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन के निर्वाचन क्षेत्र में थे। इसलिए पद का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया गया। पुलिस ने धारा 420, 406 और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


