20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ चोरी का कराया मामला दर्ज, 10 किलो सोना और हीरे-जवाहरात लॉकर से गायब

पूर्व मंत्री और भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि मां-बेटे ने पूर्व राजपरिवार के करोड़ों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी और हीरे-जवाहरात चोरी किए हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि दिव्या और अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट का 10 किलो सोना और करोड़ों रुपए के हीरे जवाहरात लॉकर से निकाले हैं। यह जॉइंट लॉकर नई दिल्ली वॉल्ट लिमिटेड, डी-70, डिफेंस कॉलोनी में है। इसकी संख्या 1402 है। विश्वेंद्र ने दावा किया कि इसे उनकी बिना अनुमति के 16 बार खोला, जबकि जॉइंट लॉकर खोलने से पहले सहमति लेना जरूरी है।
विश्वेंद्र ने रिपोर्ट में लिखा है कि दिव्या और अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इसलिए उनकी ट्रस्ट से सदस्यता 19 मार्च 2024 में खत्म हो चुकी है। मैंने 2 अप्रैल 2011 को मोहित ज्वेलर्स जयपुर से 10 किलो सोना खरीदा था। इसे भरतपुर में सुरक्षित रखने की जगह नहीं थी। इसलिए दिल्ली के लॉकर में रखा था। यह लॉकर मेरे, दिव्या और अनिरुद्ध तीनों के नाम पर खोला था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles