29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर प्रदेशभर में होगें कार्यक्रम

03 अक्टूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के दिशानिर्देश के अनुसार मोर्चे के प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित भाव से पार्टी के अनुशासन में रहकर भाजपा राज के लिए कठोर परिश्रम करने को तैयार व तत्पर है।

इस बैठक में आगामी 15 अक्टूबर, 2023 को मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जन्म जयंती पर प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कोटा शहर में आयोजित किया जायेगा, जिसकी रूपरेखा व भव्य तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चें के कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ स्तर पर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करें।

बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमाण्डो, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फिरोज खान, एम. सादिक खान, प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, फरमान कुरैशी, फरीदुदीन जैकी, सिकन्दर बक्स, अयुब खान, रमजान अली चोपदार, रमजान अब्बासी, प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़, आसिफ नकवी, शहजाद खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट मुराद अली शेख, महबूब कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, आईटी प्रमुख हाकम पठान, आईटी सह-प्रमुख इरशाद हसनपुरा, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी साहिल मिर्जा, सह-प्रभारी मेहनाज पटेल, मुन्ना मकरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles