34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का निधन

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार रात देर रात को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती किया था।

के. नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम कुंवर नटवर सिंह था और वह एक शाही परिवार से संबंधित थे। उन्होंने अपनी शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद वह भारतीय विदेश सेवा में शामिल हो गए और 1953 में अपनी सेवाएं शुरू कीं।

राजनयिक के तौर पर के. नटवर सिंह का करियर काफी लंबा रहा। वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे। 1966 से 1971 तक वे पीएम इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे और उनके विशेष सहायक के रूप में काम किया।
1984 में नटवर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और राजस्थान के भरतपुर से सांसद चुने गए। 2004 में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि 2005 में ‘ऑयल फॉर फूड’ घोटाले में उनका नाम आने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles