31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

पूर्व विधायक गंगाजल मील, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जीएसटी आयुक्त महेन्द्र शर्मा सहित 425 लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल और उनकी अंत्योदय की नीतियों से प्रभावित होकर बिना किसी शर्त के रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व विधायक, कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों, प्रधान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों सहित 22 प्रमुख लोगों और कुुल 425 लोगों   ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने पूर्व विधायक गंगाजल मील, सूरतगढ़ प्रधान हजारीराम मील, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, सूरतगढ़ से प्रत्याशी रहे हनुमान मील, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी, महेश शर्मा, सीकर से निर्दलीय प्रत्याशी रहे ताराचंद धायल, पूर्व आयुक्त जीएसटी महेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र तांबी, अभियोजन निदेशक महेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव पृथ्वीराज चौहान, चामुण्डा सेना अध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार, हेतराम मील, पं. भागेन्द्र शास्त्री, मुजीब आजाद, पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश माली,परेश सोनी, घनश्याम गंगवाल,प्रकाश सनाढ्य, और गणेश पारीवाल सहित अन्य लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।मतलब

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और अंत्योदय की नीतियों से आज समाज का हर वर्ग खुश है। इसलिए आज भाजपा में आने के लिए लोग उत्साहित हैं। पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराने का दौरा 2013 में हमने शुरू किया था तब भाजपा के 09 करोड़ सदस्य थे, और आज ये बढ़कर 18 करोड़ को पार कर गये हैं। भाजपा ने कभी विचारों, नीतियों और कार्यक्रम से कोई समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के भाव के साथ हर व्यक्ति को छत, हर घर नल से जल, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता, भ्रष्टाचार पर चोट, किसान सम्मान निधि की शुरूआत, सुरक्षा के उच्च मानदंड और हर नागरिक की सुरक्षा के साथ आज भारत बदलाव की ओर है। सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि पहले किसी को छेड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं की धारणा पर काम कर रहे हैं।  

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और गहलोत करते हैं पार्टी के निर्णयों में मनमानी, रंधावा भी नहीं सुनते कार्यकर्ताओं की शिकायतः गंगाजल मील

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में मैने बहुत लंबे समय तक काम किया है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिकिट वितरण में मनमानी की है। इस संबंध मंे जब हमने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से शिकायत की तो उन्होने भी हमारी नहीं सुनी। कांग्रेस में पूरी तरह से टांग खिंचाई चलती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।

कांग्रेस चार खंडो में बंटी हुई पार्टी, भाजपा ने भजनलाल शर्मा जैसे छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर कार्यकर्ता की ताकत दी है :  सुशील शर्मा

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और अधिवक्ता सुशील शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी, उन्होने कहा कि कांग्रेस आज चार खंडो में बंटी हुई है। कांग्रेस ने राममंदिर और सनातन का विरोध किया जिससे हर व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भजनलाल शर्मा जैसे साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित किया कि भाजपा में कार्यकर्ता की कदर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महज कुछ महिनों में पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन कर पेपर माफियाओं पर कार्रवाई की। वहीं ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य किये। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की देशभर में लहर है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि अबकी बार 400 पार का नारा अवश्य साकारा होगा और मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम विश्व में लहराएगा।  

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles