35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पूर्व सीएम गहलोत कॉविड पॉजिटिव, एसएमएस में कराया भर्ती, 7 दिन तक नहीं मिलेंगे किसी से

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शुक्रवार रात तबीयत खराब होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको सांस लेने मे तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आईडीएच सेंटर में भर्ती किया है। 

एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। डॉ. प्रकाश केसवानी की यूनिट में वे भर्ती हैं। दूसरे सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है।

डॉ. प्रकाश केसवानी ने बताया किपूर्व सीएम गहलोत को जब शुक्रवार देर रात अस्पताल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। शनिवार सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से पूर्व सीएम कम गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों से आग्रह किया है कि वह 7 दिन तक किसी से नहीं मिलेंगे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles