29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पेपर लीक मामले में फिर से ईडी की छापेमारी

पेपर लीक मामले में एक बार फिर से ईडी एक्टिव हो गई है। ईडी की राजस्थान और दिल्ली की टीम ने आज सुबह से पूरे प्रदेश भर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च शुरू किया।राजस्थान में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर हर जगह चर्चा बनी हुई है। ईडी की यह रेड पेपर लीक प्रकरण से जुड़े हुए लोगों के आवास और कार्यालयों में की जा रही हैं। राजस्थान में सर्च जयपुर, नागौर, भीलवाड़ा में करीब 10 पॉइंटों पर की जा रही हैं।इस रेड में करीब 150 से अधिक ईडी के अधिकारी हैं ईडी ने केन्द्रीय सुरक्षा बल को अपने साथ में लिया हुआ हैं।

पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा,भूपेन्द्र सारण से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद ईडी आक्रामक होकर जांच करने लगी हैं। ईडी ने दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद दिनेश खोडनिया,अशोक जैन, सुरेश ढाका की मित्र स्पर्धा चौधरी के यहां सर्च किया। इस सर्च के दौरान ईडी को इन लोगों के आवास और कार्यालयों से कई दस्तावेज मिले जिस में आपत्तिजन दस्तावेज भी शामिल हैं साथ ही 24 लाख रुपए नकद भी मिले थे। ईडी ने इन दस्तावेजों को जब्त कर ईडी के जयपुर मुख्यालय लेकर आई थी। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी ने आज दिल्ली,राजस्थान की टीम के साथ मिलकर सर्च का ऑपरेशन किया। हालांकि इस सर्च को गोपनीय रखा गया है जिससे किसी को सर्च के बारे में जानकारी ना मिले।

जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लेने वाले अभ्यर्थियों के ठिकानों पर यह सर्च की जा रही हैं। प्ररम्भिक जांच में सामने आया कि 8 से 10 लाख रुपए में पेपर लेने वाले कुछ लोग कोचिंग संचालक भी थे। इन कोचिंग संचालकों ने बड़ी संख्या में छात्रों को पेपर दिया जिस के लिए इन कोचिंग संचालकों ने पैसा लिया हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles