21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का दावा कांग्रेस के कई दिग्गज नेता को भाजपा में आने के हैं इच्छुक, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप

भाजपा की सरकार राजस्थान में बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और उन्हें पार्टी ने टिकट भी दिया। सुभाष महरिया, सुभाष मील, गिर्राज सिंह मलिंगा, ज्योति मिर्धा सहित कई ऐसे नाम है, जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया। इसमें से कुछ नेताओं ने जीत भी दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दावा करते हुए कहा किअब लोकसभा चुनाव आते ही फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि कई बड़े कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उत्साहित है। 

भाजपा कार्यालय पर मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के  कई नेता की भाजपा में आने के इच्छुक है। उन्होंने यह बात कह कर प्रदेश की राजनीति में एक नया हड़कंप मचा दिया है ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कई ब्यूरोक्रेट्स, जन नेताओं ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण की थी। आज भी कई लोग संपर्क में है। बिहार में चल रही राजनीतिक उठापठक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मामले में सीपी जोशी ने कहा कि बिहार में उठापठक आज से नहीं लंबे समय से चल रही है। यह उठापठक कहां तक जा सकती है, इसका इंतजार करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तो ऐसा गठबंधन है जो बेमेल है। जो कभी एक दूसरे की शक्ल नहीं देखते थे, मुंह नहीं देखते थे, बात नहीं करते थे वह मजबूरी में साथ आए हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles