24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा पीसीसी वार रूम इंचार्ज शशिकांत सैंथिल द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर ली गई।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का वार रूम स्थापित किया गया है। वार रूम में कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ कमेटियों के साथ समन्वय कर जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जाकर चुनावों की तैयारियों तथा किये जाने वाले कार्यों के लिये निर्देश प्रदान किये जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों हेतु वार रूम के सदस्यों द्वारा प्रदेश कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने एवं विधानसभा क्षेत्रों में निर्देशों के क्रियान्वयन को देखने हेतु विधानसभा प्रभारी प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी प्रदान की गई है इस हेतु बैठक में सभी प्रदेश सचिवों के साथ विधानसभावार बूथ एवं मण्डल स्तर पर कार्ययोजना की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं वार रूम प्रभारी शशिकांत सैंथिल द्वारा प्रभारी सचिवों को अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में चुनावों की तैयारियों हेतु जुटकर बूथ एवं मण्डल स्तर पर प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश प्रदान किये गये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles