24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

प्रदेश की 200 विधानसभाओं में कांग्रेस के मिनी मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार इतना कि बिना दलाली आमजन का काम कराना असंभवः-सीआर चौधरी


जयपुर/अलवर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरूवार को अलवर जिलें में रही इस दौरान राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव यात्रा संयोजक सीआर चौधरी ने कहा कि राजस्थान के अंदर अराजकता और भय का माहौल व्याप्त है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। वहीं सरकार की वादाखिलाफी और बिजली कटौती के चलते किसानों में निराशा फैली हुई है। किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया गया। महिला उत्पीड़न के मामले में आज राजस्थान पूरे देश में नंबर एक पर है, वहीं पेपर लीक से प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री बना बैठा है। जिसके चलते प्रदेश में आज भ्रष्टाचार पूरी तरह जड़ें जमा चुका है। कोई भी एैसा सरकारी कार्यालय नहीं हैं जहां बिना दलाली के आमजन का काम होता हो।
प्रेसवार्ता के बाद अलग-अलग स्थानों पर हुई स्वागत सभाओं में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव यात्रा संयोजक सी आर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने संबोधित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles