33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रदेश को कर्ज में डुबाने का काम किया है गहलोत सरकार ने, घोषणाओं के नाम पर जनता को कर रहे भ्रमितः-अरूण सिंह


जयपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान आज मेड़ता विधानसभा में स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि एक स्वागत सभा में इतनी बड़ी संख्या में जनता पहुंची है। जनता का यह प्यार और समर्थन बता रहा है कि भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है। किसानों के मन में कर्जमाफी को लेकर रोष है। जनता को मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार उन्हे समय पर बिजली तक नहीं दे पा रही। किसानों की फसलें सूख रही हैं, और रोज आठ घंटे की बिजली कटौती से जीवन बेहाल हो गया है। महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर आज प्रदेश में सारे पेट्रोल पंप बंद हैं। जब गुजरात और हरियाणा में सस्ता पेट्रोल-डीजल है तो राजस्थान में क्यों नहीं?


प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत रोज घोषणा पर घोषणा करते हैं और जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। विधानसभा में गलत बजट भाषण पढ जाते हैं, और जब हमारे सतीश पूनिया जी साथी विधायक से कहते हैं कि चैक कीजीए सीएम क्या पढ रहे हैं तब जाकर सीएम गहलोत को गलती का एहसास होता है। इसके अलावा हैरानी की बात देखिए कि गहलोत के मंत्री ही उन्हे सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता रहे हैं। झूठी घोषणाओं की बंदरबाट में पूरे राजस्थान को कर्ज में डूबो दिया है। 37 प्रतिशत कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डूबाने वाले मुख्यमंत्री को जनता कभी भी वोट नहीं देगी। पिछली बार जनता से गलती हो गई इस बार जनता गलती नहीं करने वाली है। मेडता विधानसभा की जनता ने आज अपार समर्थन और आशीर्वाद देकर हमें आश्वस्त कर दिया कि प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles