24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी- 20 समिट की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाईः-जनरल वीके सिंह


कांग्रेस राज से राजस्थान की जनता पूरी तरह तंग, इसलिए हमे परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ीः-जनरल वीके सिंह


11 सितंबर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आज दौसा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए जनता के बीच जाकर उनके बात सुनने के लिए भाजपा को परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पडी है। इस यात्रा में जनता हमारे साथ आ रही है और परिवर्तन लाने का पूरा मन बना चुकी है। जनता के जोश और उत्साह के साथ पूरे प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई जी-20 की बैठक ना भूतो न भविष्यति के रूप मे हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है बायोफ्यूल एलाइंस पर पीएम मोदी के नेतृत्व में सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। जी-20 समिट ने भारत की भव्यता को विश्व में साबित कर दिया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी में बचपना ज्यादा है मैच्योरिटी कम है। राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन कहा कुछ वादा कुछ किया मगर 17 से भी ज्यादा बार पेपर लीक की घटनाएं हुई है। राजस्थान में मेहनती लोग रहते हैं तो जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हीं लोगों को होता है। महिला किसान आदि के लिए ऋण योजनाएं मोदी सरकार ने चला रखी लेकिन उनका भी सफल क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा। आज देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है, राजस्थान एक खुशहाल प्रदेश था, लेकिन बीते पौने पांच वर्षों में राजस्थान में महिला अत्याचार बढे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया जाता है, लूट, बलात्कार और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। इन सबके लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार दोषी है। कभी उत्तर प्रदेश में अपराध बेलगाम हुआ करता था, लेकिन आज उत्तरप्रदेश में अपराधी ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे। यही फर्क है बीजेपी और कांग्रेस में कानून व्यवस्था में गहलोत सरकार पूर्णतया फेल है। इसलिए प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है हमारी भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी होगी। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिला, दलित, पीड़ित किसान, बेरोजगार और वंचितों के लिए हैं।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है, और जनता से किए गए सारे वादे अधूरे हैं। प्रियंका गांधी के सभास्थल के पास महिला का शव मिलता है। प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी को बताना चाहता हूं कि प्रदेश में 17 रेप और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन वे रणथंबोर में टाइगर देखने में व्यस्त हो रही हैं। प्रियंका गांधी यह जान ले कि जनता अपराध और मनमानी को कभी सहन नहीं करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles