20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रहरी हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार ने खुद को गोली मार ली, हुई मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

झुंझुनूं में डिस्ट्रिक्ट जेल में कोत (हथियार खाना) के मुख्य प्रभारी ने रविवार सुबह 10:30 बजे रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

कोतवाली थाना एसएचओ राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि सूचना मिली कि मांडल मोड़ स्थित जिला जेल में मुख्य जेल प्रहरी हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार (45) ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। कृष्ण कुमार जेल के हथियार खाने में मृत पड़ा था। हाथ में 455 बोर पिस्टल थी। सिर में छेद था। काफी ब्लड बहा था। पिस्टल लोडेड थी। इसमें से सिर्फ 1 गोली निकली थी, जिससे कृष्ण की मौत हुई। पिस्टल में पांच राउंड भरे और एक खाली था।

शव को बीडीके हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। किन हालात में मौत हुई और आत्महत्या का कारण क्या रहा, इसकी जांच करेंगे।

झुंझुनूं जेल डीएसपी प्रमोद सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार जिला जेल में अक्टूबर 2021 से कार्यरत थे। उनके पास हथियार खाने का अतिरिक्त चार्ज था। वे कोत प्रभारी थे। प्रभारी होने के कारण वे हथियार खाने में आते-जाते रहते थे। हथियार खाने के पास मौजूद दो जवानों ने बताया कि कृष्ण को गोली लगी है।

कृष्ण मानसिक तौर पर स्वस्थ थे। वे बखूबी ड्यूटी कर रहे थे। न उन्हें कोई शिकायत थी और न उनके खिलाफ किसी तरह की शिकायत थी। हो सकता है कि हादसे के कारण उनकी मौत हुई हो, यह जांच का विषय है। हां, कुछ दिन पहले वे बीमार हुए थे, लेकिन यह भी सामान्य था।

कृष्ण कुमार झुंझुनूं जिले की अलसीसर तहसील के जवाहरपुरा गांव के रहने वाले थे। वे 2003 बैच के कॉन्स्टेबल रहे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 24 और छोटा 20 साल का है। दोनों कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्ण कुमार का परिवार गांव में रहता है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles