34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रियंका गांधी का भाषण राजनीतिक झूठ से ओतप्रोत, वास्तविकता से परे चुनाव में जनता देगी जवाब कांग्रेस की खुलेगी पोल – सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निवाई में जनसभा में दिए भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर देश को उंचाईयो पर ले जा रहा है यह कांग्रेस को नही पच रहा। देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा कर अर्नगल बयानबाजी कर रही है। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में जिन महंगाई, बेरोजगारी, उद्योगपति मित्रों को लाभ और सरकारी योजनाओं की बात की है, उन्हें शायद पता नहीं कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी, महंगाई राजस्थान में ही है। गहलोत सरकार ने पांच साल अपनी कुर्सी को बचाने के लिए जनहित की अनदेखी की है, योजनाओं के नाम पर पूर्व की भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का ही काम किया है, प्रदेश सरकार द्वारा जो गैस सिलेंडर 500 रूपये मे देने की बात कर रही है उसमें पैसा केन्द्र सरकार का है। प्रियंका गांधी को अपनी कांग्रेस सरकार की पीठ थपथपाने से पहले सारे आंकड़े जान लेने चाहिए थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के एक करोड उपभोक्ताओं के बिजली के बिल शून्य आने और किसानों की खुशहाली की बात कही क्योकि उन्हें पता नही है कि गांवों में बिजली आती ही नही तो फिर बिल कहां से आऐगा, बिजली नही मिलने के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही है, भाजपा सरकार के समय दस हजार रूपये तक का बिजली का बिल माफ था जिसे गहलोत सरकार ने बंद किया, जो किसानों से वसूला वापस मिलना चाहिए। अगर प्रियंका गांधी किसानों के मध्य जाती तो उन्हें अशोक गहलोत की सरकार की वास्तविकता नजर आती कि कैसे पिछले साढ़े चार वर्षों में किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ है, कितने ही किसानों ने आत्महत्या की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रदेश की पीड़ित महिलाएं और धोखा खाए युवाओं से भी मिलना चाहिए। आप उत्तर प्रदेश में तो लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देती हो लेकिन राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार और दुष्कर्म के मामलों पर कुछ नही बोला। राजस्थान महिला दुष्कर्म और अत्याचार के मामले में आज देश में नंबर वन है। यही आपकी कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। बेरोजगारी पर बात करने से पहले आपको प्रदेश की युवाओं से मिलना चाहिए था। कैसे 19 बार पेपर आउट होने के कारण अवसाद में आए युवाओं ने आत्महत्या की। युवाओं के हक को आपकी कांग्रेस सरकार के नेता करोड़ों रुपए में बेच रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री पर उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का झूठा आरोप लगा रही है, प्रियंका गांधी को यह नहीं पता कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य को लेकर चलती है। यही कारण है कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, दुनिया के बडे बडे देश भारत में निवेश करना चाहते है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और जी20 के कार्यक्रम के अध्यक्षता करके इतिहास बन रहा है। उन्हें यह कार्यक्रम यदि करोड़ों रुपए के काफिले लगते हैं, तो उन्हें अपने देश नहीं सिर्फ स्वयं को सत्ता से सरोकार है। जी20 का कार्यक्रम पूरा होने के बाद हुई बारिश से मंडप में पानी आने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इसे लेकर वे आयोजन की आलोचना करती है लेकिन आश्चर्य की बात है कि इतने भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम, जिसने देश का मान और वैभव पूरे विश्व में बढ़ाया है उसकी प्रशंसा में एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई नहीं देती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles