24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रियंका गांधी के रोड शो में विधायक के साथ धक्का मुक्की, डोटासरा बोले-‘अलवर पुलिस एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहे’

राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी के रोड शो के बीच रामगढ़ के विधायक जुबेर खान के साथ अभद्रता मामले में सियासत गर्मा गई है। आरोप है कि प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान पुलिस ने विधायक जुबेर खान के साथ धक्का मुक्की की है। इस मामले में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुलिस के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।
विधायक के साथ पुलिस ने जानें क्या किया
सोमवार को अलवर रोड शो में प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले गाड़ी पर सवार थीं. उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और भंवर जितेंद्र सिंह भी रहे. सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे. इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं कागज पर लिखकर प्रियंका गांधी तक पहुंचाई. ..वहीं इसी दौरान प्रियंका गांधी के अलवर रोड शो में रामगढ़ के विधायक जुबेर खान भी उसी गाड़ी में मौजूद थे। जिस गाड़ी में प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं। रोड़ शो पूरा होने के बाद जब विधायक जुबेर खान नीचे उतरकर जाने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें नहीं पहचाना और उन्हें धक्का मारते हुए बाहर की तरफ कर दिया। यह नजारा खुद प्रियंका गांधी, जितेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उस गाड़ी से अपनी आंखों के सामने देखते रहे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक को नहीं पहचान पा रहे थे। विधायक के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले सदर थाने के थाना प्रभारी बताए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles