23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

प्रियंका गांधी राजस्थान में पिकनिक मनाने तो आती हैं, लेकिन उन्हे प्रदेश की नारी की लुटती अस्मत नहीं दिखतीः-डॉ. अल्का सिंह गुर्जर


झुंझुनू/जयपुर। भाजपा की चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा आज पिलानी विधानसभा से सूरजगढ़ विधानसभा में पहुंची। उसके बाद यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा के सभी मंडलों में बुलडोजर के ऊपर चढ़कर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत बड़बर में स्वागत के बाद यात्रा सूरजगढ़ पहुंची जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा समर्थकों में महाभ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ रोष देखने को मिला और भाजपा के प्रति जनसमर्थन देखने को मिला। इसके बाद झुंझुनू के बुहाना में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और राव राजेन्द्र सिंह ने संबोधित किया।
राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का शिगूफा छोड़ने वाली प्रियंका गांधी राजस्थान बार बार पिकनिक मनाने तो आती हैं, लेकिन राजस्थान की नारी की लुटती अस्मत व नारी से होते व्यभिचार पर वो खामोश रहती हैं। इससे स्पष्ट है कि वो दोहरे मापदंडों पर काम करने वाली महिला हैं।
उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर पांच साल तक कुर्सी की लड़ाई चलती रही है। कांग्रेस के लोग आपस में लड़ते रहे और जनता की समस्याओं पर कोई काम नहीं हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles