29.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

प्रियंका वाड्रा का देवनारायण मंदिर में चढ़ावे को लेकर बेतुका बयान, भक्त और भगवान का अपमान: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में प्रियंका वाड्रा के दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा का भाषण अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, अकर्मण्यता, अपराध, भ्रष्टाचार से पीड़ित प्रदेश की जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। अपने भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना और गहलोत सरकार की प्रशंसा के अलावा उन्होंने कोई नई बात नहीं की। गहलोत सरकार ने जिन योजनाओं के आंकड़े लिख कर दिए उन्हें पूरे जोश के साथ बोल दिया। यह तो पता करना चाहिए कि उन योजनाओं का लाभ कितने दिन और कितने लोगों तक पहुंचा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाएं और बच्चियां न्याय की पुकार कर कर रही हैं, आखिर उन्हें कब न्याय मिलेगा। उनके आंसू कब पौंछे जाएंगे। पूरे पांच साल में क्यों प्रियंका गांधी या गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका हाल जानने क्यों नहीं आया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रियंका वाड्रा द्वारा देवनारायण भगवान मंदिर में चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका वाड्रा ने भक्त और भगवान दोनो का ही अपमान किया है। इस प्रकार की बात करना तुष्टिकरण की राजनीति का ही एक हिस्सा है, कांग्रेस हमेशा से ही ऐसा करती आई है।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने और विकास के कार्यों पर टिप्पणी करती हैं। बड़ी इमारतें बनाने से तो देश का विकास ही हुआ है, कांग्रेस विकास नही पर पाई इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस नेताओं की नजर तो यहां की जमीनें हड़पने में रही है। इसलिए मोदी है तो गारंटी है। केंद्र सरकार जो कहती है वह करती है। उनके शासन में योजनाएं कार्यकाल के अंतिम छह महीने में प्रारंभ नहीं होती। राजस्थान को मोदी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी को अपने आंकड़े दुरुस्त करके आने चाहिए थे। आज देश की सबसे अधिक महंगाई और बेरोजगारी राजस्थान में है। इसका प्रमुख कारण कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles