31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में बुधवार को सर्व हिंदू समाज की जन आक्रोश रैली,दोपहर 12 बजे तक जयपुर रहेगा बंद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में बुधवार को सर्व हिंदू समाज की ओर से एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सुबह 11 बजे न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान से शुरू होगी और सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

इस रैली में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, साधु-संतों और जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। बैठक में सभी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रामलीला मैदान में प्रदर्शन: यहां पर रामधुनि और देशभक्ति गीतों के साथ साधु-संतों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के उद्बोधन होंगे। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।

विशेष धार्मिक कार्यक्रम: सुबह 7 बजे से गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और मानसरोवर के श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए विशेष हवन होगागोविंद देवजी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन और तर्पण का कार्यक्रम होगा।

व्यापार महासंघ द्वारा जयपुर बंद का निर्णय: जयपुर व्यापार महासंघ और अन्य व्यापारिक संगठनों ने बांग्लादेश में व्यापारिक नरसंहार के विरोध में बुधवार को दोपहर 12 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का स्वेच्छिक निर्णय लिया है। यह निर्णय विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles