20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

बालाजी मंदिर के पुजारी को अगवा कर 30 लाख की फिरौती के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र में सबलपुरा के पास स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी को अगवा कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राजसमन्द निवासी आरोपी विरम वन योगी पुत्र लछूवन (35) एवं भीलवाडा निवासी भरत योगी पुत्र गोपाल नाथ (20) एवं कमलेश नुवाल पुत्र दिनेश (21) को गिरफ्तार किया है।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि 11 जून को का खेड़ा कच्ची बस्ती थाना कोतवाली निवासी मंजू देवी लोहार द्वारा थाना मंगरोप पर रिपोर्ट दी गई कि उसके पति सबलपुरा के पास बालाजी मंदिर में पुजारी है और वहीं पर रहते हैं। बीती रात किसी ने उसके पति का उनकी कार सहित अपहरण कर लिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी दुष्यंत ने बताया कि घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा व सीओ श्याम सुंदर के सुपरविजन एवं एसएचओ विवेक हरसाना के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अपह्रत शांतिलाल लोहार उर्फ चेतन महाराज को दस्तयाब कर अभियुक्तों की पहचान की। इसके बाद इन तीनों आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles