21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

बीच सड़क कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, झगड़े के बाद घर के बाहर खड़े लोगों पर चढ़ाई कार

बीच सड़क गाड़ी खड़ी करने के मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के व्यक्ति ने घर के बाहर खड़े एक ही परिवार के लोगों पर SUV चढ़ा दी। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला बुधवार सुबह 11 बजे कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र के माजरी कलां गांव का है। इसका वीडियो गुरुवार दोपहर सामने आया है। इसे लेकर दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।

नीमराना थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक पक्ष के रूप में संजय यादव पुत्र दुलीचंद यादव ने गाड़ी चढ़ाने और मारपीट करने की रिपोर्ट दी है। वहीं दूसरे पक्ष खगेन्द्र यादव (36) पुत्र राजेंद्र यादव (65) ने गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। संजय कुमार मिलिट्री से रिटायर्ड सूबेदार हैं। जबकि खगेंद्र के मार्बल कटिंग की फैक्ट्री है। मामले में संजय यादव के भांजे राहुल यादव निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। संजय पक्ष में दुलीचंद (67), पत्नी निर्मला (63), पुत्रवधू गीता (42) घायल हुई है। दूसरे पक्ष में खगेंद्र (33) पुत्र राजेन्द्र सिंह और कृष्ण (31) पुत्र बलराम घायल हुए हैं।

परिवार पर चढ़ा दी SUV

माजरी कलां निवासी रिटायर्ड सूबेदार संजय कुमार ने बताया कि वह 31 अगस्त 2023 को AEC यानी आर्मी एजुकेशन कोर से रिटायर हुए थे। जिसके लिए उन्होंने गांव में माता की सवामणी बोली हुई थी। रिटायरमेंट की खुशी में बुधवार को सवामणी कर रहे थे। जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए। भांजे राहुल यादव ने गाड़ी घर के सामने सड़क पर खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजेंद्र यादव सुबह पौने 11 बजे घर जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने के लिए गाली-गलौज की।

संजय ने बताया- मामला बढ़ता देख पिता दुलीचंद ने राजेंद्र से कहा कि कुछ देर में गाड़ी हटा रहे हैं। लेकिन इसी दौरान राजेंद्र ने अपने बेटे को बुला लिया। दोनों परिवारों के बीच कहासुनी होती रही। इस बीच राजेंद्र यादव के बेटे खगेंद्र यादव ने अपनी गाड़ी हमारे परिवार पर चढ़ा दी।

आरोप- बदमाशों ने किया हमला

संजय कुमार ने आरोप लगाया कि इसके करीब 25 से 30 की संख्या में बदमाश हाथों में लाठी डंडा लेकर आए और उनके मकान पर हमला कर दिया। गेट और शीशे तोड़ दिए, स्कूटी और बाइक को तोड़ दिया। घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर ले गए। संजय कुमार ने बताया कि जब पुलिस की मौजूदगी में गांव के सीएचसी पर इलाज करवाने के लिए पहुंचे, तो वहां पर राजेंद्र सिंह के दो बेटे खगेंद्र और अरुण मौजूद थे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में मेरे पिता दुलीचंद के साथ मारपीट की।

दूसरा पक्ष बोला गाड़ी में की तोड़फोड़

वहीं दूसरी तरफ खगेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र सिंह ने भी बुधवार शाम को मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि गांव में पत्थर कटिंग की फैक्ट्री लगाई हुई है। सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री से खाना खाने कार से घर जा रहा था। रास्ते में दुलीचंद के घर के सामने एक गाड़ी खड़ी थी। जिसे हटाने को कहा तो शेर सिंह, राहुल यादव, दुलीचंद, यशवंत, संजय, नरेश ने मिलकर हमला कर दिया। मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles