32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भजनलाल सरकार मंत्री विस्तार कल, इन विधायकों का लगेगा मंत्री बनने में नंबर!

आख़िरकार लंबे इंतज़ार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को दोपहर बाद 3.15 बजे होना निश्चित हो गया हैं। आज शाम सचिवालय से अधिकारित सूचना के बाद ये खबर तेज़ी से हर व्यक्ति की ज़ुबान पर हैं। अब हर व्यक्ति की जिज्ञासा ये हैं कि आख़िर वो कौनसे चेहरे होंगे जो कल राज़भवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे, तो आपको बताते हैं कि ये विधायक मंत्री पद मी शपथ लेंगे।



पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि परिवारवादी पार्टियां नहीं चाहती हैं कि कोई आम आदमी सीएम या पीएम के पद तक पहुंचे। दरअसल, भजनलाल शर्मा ने विधायक का पहली बार इसी बार चुनाव लड़ा, जिसमें उनको जीत मिली और अप्रत्याशित रूप से उनको सीएम भी बना दिया गया।

हालांकि, 26 दिन बीतने के बाद भी जब मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ तो सवाल उठने लगे थे। शुक्रवार को भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर शपथ ग्रहण की विधिवत सूचना दी और जिनको मंत्री बनाया जाएगा, उनके नाम की सूची भी सौंपी।

सवाल यह उठता है कि मंत्री कौन बनेगा? हर किसी की जबान पर एक ही सवाल है कि मंत्री कौन बन रहा है? बताया जा रहा है कि पहली सूची में 18 से 20 मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें किरोड़ी लाल मीणा से लेकर पहली बार जीतकर सदन पहुँचे बाबा बालकनाथ का नाम भी शामिल है। इसी तरह से महिलाओं में अनीता भदेल से लेकर नौक्षम चौधरी का नाम शामिल है। इसी तरह से जाट, ब्राह्मण, राजपूत, मीणा, एससी वर्ग से भी संतुलन के साथ मंत्री बनाया जाएगा।

चर्चा है कि मंत्रियों में सबसे अधिक जाट, राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व मिलेगा। सबसे अधिक चर्चा जाट समाज से मंत्री बनाने को लेकर है, जिसको प्रतिनिधित्व देने के आधार पर ही आम चुनाव की स्थिति पर काफी फर्क पड़ने वाला है। इसके साथ ही गुर्जर और मीणा समाज से भी मंत्री बनाने को लेकर काफी चर्चा है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles