34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भय, भ्रम और भ्रष्टाचार का पर्याय गहलोत सरकार को उखाड़ फेकेंगे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंच से हुंकार भरते हुए सम्मेलन में उपस्थित युवाओं में स्फूर्ति का संचार किया और आह्वान किया कि वे राजस्थान में तख़्त और ताज बदल कर, बेईमानों का राज़ बदल देंगे। उन्होंने कहा, “प्रदेश के युवाओं ने ठान लिया है कि गहलोत की सरकार को उखाड़ फेंकना है। भय, भ्रम और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ‘गह-लूट’ सरकार है, हमें प्रदेश को इनकी लूट से मुक्ति दिलानी है।”

जयपुर के बिरला सभागार में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए ठाकुर ने कहा किकांग्रेस के शासन में राजस्थान का नहीं केवल कांग्रेसियों का विकास हुआ है। कांग्रेस राजस्थान को सभी मामलों में पीछे से अव्वल करा रही है। आज पूरे देश में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1 है। आज पूरा देश देख रहा है की कैसे गरीबों के घरों में नल से जल के सपने को चूर चूर कर ₹ 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला कर अपने घरों की तिजोरियों को भरा जा रहा है”

ठाकुर ने कहा, “आज जो किसान कर्जा नहीं चुका सके, उनकी खेती की जमीनों को सरकार ने कुर्क की। राजस्थान में 19,422 किसानों से उनकी जिंदगी का आधार उनकी जमीन को छीन लिया गया है। इसे स्वयं राज्य सरकार ने विधानसभा में माना है। आज राजस्थान में फसल ख़राब होने पर कोई मुआवज़ा नहीं मिलता। किसान बाजरे की फसल एम.एस.पी से नीचे बेचने पर मजबूर हो गए हैं। 5 साल में किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम दुगने हो गए हैं। लम्पी वायरस से राजस्थान में 12.5 लाख गौ माता प्रभावित हुई पर कांग्रेस की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।”

राजस्थान में बेरोज़गारी और पेपर लीक से परेशान युवाओं की पीड़ा को साझा करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “राजस्थान पेपर लीक में नंबर 1 है।युवा बेरोज़गारी में नंबर 1 है। प्रदेश के शहरों में हर 3 में से 1 युवा बेरोज़गार है। 5 साल में पंजीकृत बेरोज़गारों की संख्या दुगनी हो गई है। ₹3,500 बेरोज़गारी भत्ता देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने भत्ते के नाम पर बेरोज़गार युवाओं से भद्दा मज़ाक किया है। 17 पेपर लीक से 50 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। आज राजस्थान में शिक्षकों के हर 2 में से 1 पद ख़ाली है।

अंत में ठाकुर ने सभी युवाओं व कार्यकर्ताओं से राजस्थान के घर घर जाकर गहलोत सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन  करने का आग्रह किया ताकि अगले चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेका जा सके।  इसके साथ हीं श्री ठाकुर ने अभी युवाओं से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतिम कार्यक्रम मेरी मिटटी मेरा देश में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles