21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भव्य समारोह के साथ आज कार्यभार ग्रहण करेंगे मदन राठौड़,मुख्यमंत्री शर्मा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी समारोह, युवा मोर्चा की बाइक रैली, एयरपोर्ट पर होगा स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को भव्य समारोह के बीच पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड, सतीश पूनिया, अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित राजस्थार सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सभी 200 विधानसभाओं से कार्यकर्ता पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। 

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता उनके कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए जयपुर पहुंच रहे है। 

शनिवार सुबह 11.00 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। इस दौरान भाजपा के प्रमुख नेता एयरपोर्ट पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत करेंगे। इसके बाद युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं एयरपोर्ट से ‘‘बाइक रैली‘‘ के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ-साथ पार्टी कार्यालय तक आएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पूजन के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के अन्य नेता कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद 4.00 बजे समस्त जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। 

प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ शनिवार शाम 5 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर, 5.30 बजे जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी मंदिर, शाम 6.00 बजे राजापार्क स्थित गुरूद्वारा और 6.30 बजे जवाहर नगर स्थित जैन मंदिर में देव दर्शन करेंगे। 

प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी जयपुर में भव्य साज सज्जा की गई है। शहर भर में कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा के ध्वज, बैनर, होर्डिंग लगाए गए है और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सजावट की गई।

कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले एक सप्ताह से ये सभी कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारी में लगे हैं। शुक्रवार को व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। जिसे निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।      

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles